हैरोइन पीने के आदी हैं दुबई से आए सोनू व राणा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Dec, 2019 01:41 PM

sonu and rana from dubai are addicted to heroin

परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी नरेन्द्र मोहन द्वारा 4 ग्राम हैरोइन समेत पकड़े गए हरप्रीत सिंह सोनू व गुरमीत सिंह राणा की मुलाकात दुबई में हुई थी।

जालंधर(महेश): परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी नरेन्द्र मोहन द्वारा 4 ग्राम हैरोइन समेत पकड़े गए हरप्रीत सिंह सोनू व गुरमीत सिंह राणा की मुलाकात दुबई में हुई थी। दोनों वहां इकट्ठे काम करते थे। वहीं पर वे नशा करने के आदी हो गए, जिसके चलते उन्हें काम से बाहर निकाल दिया गया। 2 साल पहले दोनों भारत आ गए और यहां आकर आनंदपुर साहिब में पोल्ट्री फार्म भी खोल लिया लेकिन नशा करने की आदत नहीं गई। आरोपी सोनू गांव मजारी थाना कोटकहलूर तहसील नयना देवी, हिमाचल प्रदेश और राणा देहात पुलिस जालंधर के थाना महितपुर में पड़ते मोहल्ला मटुआं का रहने वाला है। 

ए.सी.पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह ढड्डा ने बताया कि चौकी प्रभारी नरेन्द्र मोहन द्वारा की गई पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया है कि वे नशे की तस्करी नहीं करते हैं। खुद नशा करने के आदी हैं, जिसके चलते वे अपने पीने के लिए महितपुर क्षेत्र से हैरोइन लेकर आए थे। एक दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर दोनों को माननीय अदालत ने ज्यूडीशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!