पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने शराब का ठेका लूटा

Edited By swetha,Updated: 12 Sep, 2019 09:13 AM

robbery in wine

कमिश्नरेेट के अधीन आते नंगल शामा चौक के पास पिस्तौल व अन्य हथियारों के बल पर लुटेरों ने शराब का ठेका लूट लिया।

जालंधर(महेश): कमिश्नरेेट के अधीन आते नंगल शामा चौक के पास पिस्तौल व अन्य हथियारों के बल पर लुटेरों ने शराब का ठेका लूट लिया। वारदात को अंजाम देने वालेे लुटेरों की गिनती 3 बताई गई है जो कि जम्मू-कश्मीर के रहने वाले शराब के ठेके के कारिंदे अरुण कुमार पुत्र हेम राज को गोली मार देने की धमकी देते हुए हजारों की नकदी व कीमती शराब लेकर फरार हो गए। 

कारिंदे अरुण ने मौके पर पहुंची नंगल शामा (दकोहा) की पुलिस को बताया कि रात 9.30 बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार 3 युवक ठेके पर आए, जिनके पास पिस्तौल तथा अन्य हथियार थे। उन्हें देखते ही उसके मन में खौफ पैदा हो गया। इस संबंध में एस.एच.ओ. सुखजीत सिंह का कहना है कि ठेके पर लूट नहीं हुई, कारिंदे से कुछ लोगों का विवाद हुआ था। वर्णनीय है कि 2 दिन पहले इस ठेके से ही कुछ दूरी पर पड़ते गांव हजारा केे पास स्थित  जलालाबाद (फिरोजपुर) के अकाली नेता हरजीत सिंह संधू के पैट्रोल पंप को भी मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों ने लूट लिया था। उनके पास भी पिस्तौल तथा अन्य हथियार थे, जिसके चलते हो सकता है कि शराब के ठेके पर वारदात को अंजाम देने वालेे लुटेरे भी वही हों। पतारा पुलिस भी अभी तक पैट्रोल पंप लूटने वाले लुटेरों तक पहुंच नहीं पाई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!