जालंधर में फिर से भड़का रविदास भाईचारा, किया रोष प्रदर्शन

Edited By Vaneet,Updated: 22 Aug, 2019 01:58 PM

ravidas brotherhood protest in jalandhar

दिल्ली में श्री गुरू रविदास महाराज जी का मंदिर तोडऩे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। ....

जालंधर(वरुण): दिल्ली में श्री गुरू रविदास महाराज जी का मंदिर तोडऩे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। आज फिर से किशनपुरा में रविदास भाईचारे ने प्रदर्शन किया। मिली जानकारी मुताबिक बीते दिनों दिल्ली में रामलीला मैदान में किए गए रविदास भाईचारे की ओर से विरोध दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और लोगों को हिरासत में लेने पर आज किशनपुरा में गाजीगुल्ला रोड चंदन नगर में रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कई लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

PunjabKesari

बता दें कि दिल्ली के तुगलकाबाद में स्थित श्री गुरु रविदास महाराज जी का मंदिर तोडऩे के रोष के तौर पर बीते दिन दिल्ली के रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में रविदास भाईचारे ने रोष प्रदर्शन किया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज रविदास भाईचारे के लोग रामलीला मैदान में एकत्रित होकर तुगलकाबाद में प्रदर्शन के लिए निकले थे परन्तु रास्ते में ही लोगों का गुस्सा फूट गया। इस दौरान भीड़ हिंसक हो गई थी और अगजनी की घटनाएं भी सामने आई थी। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया और साथ ही भीड़ को बिखेरने के लिए हवाई फायरिंग भी की थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!