नशे की 60 गोलियों समेत काबू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Nov, 2019 12:33 PM

person arrested with drugs pills

सदर पुलिस ने नशे की गोलियों समेत आरोपी को काबू किया है।

नकोदर(स.ह.): सदर पुलिस ने नशे की गोलियों समेत आरोपी को काबू किया है। सदर थाना के प्रभारी सिकंदर सिंह ने बताया कि गांव उगी चौकी के इंचार्ज परमजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। पुलिस पार्टी ने गांव कुलारा गेट के पास खड़े एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली तो उससे नशे की 60 गोलियां बरामद हुईं। आरोपी की पहचान गांव रहीमपुर निवासी दीप उर्फ  दीपा पुत्र मंगतराम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!