रंधावा सुसाइड केस में नया मोड़! CBI जांच की मांग पर गृह मंत्रालय हरकत में

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 May, 2026 09:17 PM

new twist in dr randhawa suicide case

रंधावा सुसाइड केस में सीबीआई जांच करवाने की मांग को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कार्रवाई करते हुए शिकायत को आगे संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। यह प्रतिनिधित्व एडवोकेट हितेश सूरी द्वारा सीबीआई विभाग तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा गया था,...

जालंधर : रंधावा सुसाइड केस में सीबीआई जांच करवाने की मांग को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कार्रवाई करते हुए शिकायत को आगे संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। यह प्रतिनिधित्व एडवोकेट हितेश सूरी द्वारा सीबीआई विभाग तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा गया था, जिसमें पूरे मामले की तत्काल सीबीआई जांच करवाने की मांग उठायी गई थी। एडवोकेट सूरी को प्राप्त कार्यालय ज्ञापन के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय के लीगल सेल ने शिकायत को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को उचित कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया है, क्योंकि सीबीआई इसी विभाग के अधीन कार्य करती है। पत्र में सूरी का नाम पटिशनर के तौर पर शामिल किया गया है। 

इस मौके पर एडवोकेट हितेश सूरी ने कहा कि उनका उद्देश्य मामले में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करवाना है ताकि सत्य जनता के सामने आ सके। उन्होंने कहा कि जब किसी मामले में जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं, तब स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच आवश्यक हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह मामला साधारण आत्महत्या का नहीं, बल्कि सत्ता के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार, दबाव, धमकी और आपराधिक साज़िश का गंभीर उदाहरण है, जिसके कारण ईमानदार सरकारी अधिकारी को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। वही अब केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शिकायत को आगे भेजे जाने के बाद मामले ने नया प्रशासनिक एवं कानूनी मोड़ लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!