बस्ती शेख में पेड़ काटते समय नीचे गिरा कश्मीरी व्यक्ति, मौत

Edited By Vaneet,Updated: 27 Jan, 2020 04:49 PM

kashmiri person death fell down while cutting berries in basti sheikh

बस्ती शेख में जामुन का पेड़ काटते समय नीचे गिरने से कश्मीरी व्यक्ति की मौत होने की...

जालंधर(अमित): बस्ती शेख में जामुन का पेड़ काटते समय नीचे गिरने से कश्मीरी व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आई है। व्यक्ति की पहचान मोहम्मद बाबा पुत्र ज्वार मोहम्मद बाबा निवासी जम्मू-कश्मीर कुपवाड़ा के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी मुताबिक बस्ती शेख के डाकखाने वाली गली नजदीक एक घर में मोहम्मद बाबा जामुन का पेड़ काट रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। मौके पर डॉक्टर को बुलाया गया परन्तु डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!