रेलवे स्टेशन को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया श्रमदान

Edited By swetha,Updated: 18 Sep, 2019 10:18 AM

jalandhar railway station

फिरोजपुर रेल मंडल के डी.आर.एम. राजेश अग्रवाल के निर्देशों पर मंडल के सभी बड़े रेलवे स्टेशनों जालंधर सिटी, अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट

जालंधर(गुलशन): फिरोजपुर रेल मंडल के डी.आर.एम. राजेश अग्रवाल के निर्देशों पर मंडल के सभी बड़े रेलवे स्टेशनों जालंधर सिटी, अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, फिरोजपुर कैंट इत्यादि स्टेशनों को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए एक अभियान चलाया गया, जिसमें रेलवे के सीनियर अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह 2 घंटे तक श्रमदान किया।

इसी कड़ी में जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर भी सुबह 8 से 10 बजे तक सीनियर डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर राकेश सैनी, स्टेशन अधीक्षक आर.के. बहल, सी.एम.आई. दीपक के.पी. जोसेफ, चीफ हैल्थ इंस्पैक्टर मनोज कुमार व ए.एम.ई. संकल्प कुमार, सी.डी.ओ. उपकार वशिष्ठ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर, रेल ट्रैक व सर्कुलेटिंग एरिया से प्लास्टिक के गिलास-बोतलें, लिफाफे, चिप्स इत्यादि के खाली पैकेट एकत्र किए और उन्हें कूड़े के डम्प पर फैंका। इस दौरान एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस काम में रेल कर्मियों के अलावा उनके परिजन, रेलवे पैंशनर, ट्रेड यूनियनों, ओ.बी.सी. कर्मचारी संगठन, कैरिज एंड वैगन स्टाफ, डी.एम.यू. स्टाफ, एन.जी.ओ. और स्काऊट्स एंड गाइड्स के सदस्यों ने अपना सहयोग दिया। 

स्काऊट्स एंड गाइड्स के सदस्यों और सी.एच.आई. मनोज कुमार द्वारा रेलयात्रियों व वैंडरों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया गया। उल्लेखनीय है कि रेलवे विभाग द्वारा 16 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर को बड़े स्तर पर प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

फिरोजपुर रेल मंडल में एक लाख कपड़े की थैलियों का वितरण किया जाएगा : डी.आर.एम.
वहीं दूसरी तरफ फिरोजपुर रेल मंडल के डी.आर.एम. राजेश अग्रवाल ने कहा कि देश को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी है। रेलवे विभाग द्वारा भी स्टेशनों को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि मंडल के विक्रेताओं के माध्यम से पूरे मंडल पर, कपड़े की 1 लाख से अधिक थैलियों का वितरण यात्रियों को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडल में श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तथा लुधियाना रेलवे स्टेशनों पर ‘बोतल क्रशिंग मशीनें’ लगाई गई हैं। जल्द ही मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी बोतल क्रशिंग मशीनें लगा दी जाएंगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!