कमिश्नर व निगमाधिकारियों की कार्यशैली से नाखुश दिखे मेयर

Edited By swetha,Updated: 23 Jul, 2019 09:05 AM

jalandhar mayor

बरसाती सीजन के शुरू में जिस प्रकार शहर का बुरा हाल हो रहा है, उससे चिंतित मेयर जगदीश राजा ने निगम कमिश्नर दीपर्व लाकड़ा व अन्य उच्चाधिकारियों की कार्यशैली से नाखुशी व्यक्त की है। मेयर ने सोमवार शाम को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें निगम कमिश्नर के...

जालंधर(खुराना): बरसाती सीजन के शुरू में जिस प्रकार शहर का बुरा हाल हो रहा है, उससे चिंतित मेयर जगदीश राजा ने निगम कमिश्नर दीपर्व लाकड़ा व अन्य उच्चाधिकारियों की कार्यशैली से नाखुशी व्यक्त की है। मेयर ने सोमवार शाम को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें निगम कमिश्नर के अलावा एडीशनल कमिश्नर जङ्क्षतद्र जोरवाल, ज्वाइंट कमिश्नर आशिका जैन तथा ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह उपस्थित थे। 

बैठक दौरान मेयर ने कहा कि निगम के ज्यादातर अफसर विभिन्न ब्रांचों के काम को सुधारने की ओर पूरा ध्यान नहीं दे रहे और न ही लक्ष्यों को पूरा कर पा रहे हैं। उन्होंने निगम कमिश्नर को निर्देश दिए कि वह सभी अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठकें कर कामों की निरंतर प्रगति रिपोर्ट लें, ताकि निगम की छवि आम जनता की नजर में सुधर सके। गौरतलब है कि हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनावों दौरान जालंधर सैंट्रल व जालंधर नार्थ में कांग्रेस की बुरी हालत हुई थी और ये दोनों ही क्षेत्र पूरी तरह जालंधर निगम के तहत आते हैं। चुनावों में निगम की कारगुजारी से लोग काफी परेशान दिखे थे। 

फील्ड में जाएं अधिकारी
बैठक दौरान मेयर ने निगम के उच्चाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभाग की कारगुजारी सुधारने हेतु जोन कार्यालयों का नियमित दौरा करें और खराब सड़कों, सीवर व्यवस्था तथा कूड़े की लिङ्क्षफ्टग की ओर पूरा ध्यान दें। बरसाती सीजन में सभी निगमाधिकारी विशेष चौकसी बरतें और सक्रिय रहें। बरसातों के तुरंत बाद नई सड़कों के निर्माण की ओर तुरंत ध्यान दिया जाए और जहां ट्यूबवैल की जरूरत है, वहां तुरंत यह काम करवाया जाए।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!