मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, गार्ड ब्रेक में चढ़ाकर लाया गया सिटी स्टेशन

Edited By Mohit,Updated: 06 Apr, 2020 09:56 PM

jalandhar hindi news

स्थानीय गुरु नानक पुरा और बशीरपुरा रेलवे फाटक के बीच दुर्गा भवन के पास जालंधर की..............

जालंधर (गुलशन): स्थानीय गुरु नानक पुरा और बशीरपुरा रेलवे फाटक के बीच दुर्गा भवन के पास जालंधर की ओर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। जिसकी पहचान मोनू कुमार (22) निवासी मुस्लिम कॉलोनी अजीत नगर के रूप में बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जीआरपी के सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने ट्रेन के आगे खुदकुशी करने का प्रयास किया है। ट्रेन की स्पीड कम होने के कारण वह ट्रेन से टकराकर साइड में गिर गया। पता चला है कि उसकी कमर पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद मालगाड़ी के ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। लोगों की मदद से उक्त युवक को घायल अवस्था में गार्ड ब्रेक में चढ़ा कर सिटी रेलवे स्टेशन लाया गया। जहां से उसे अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक घायल युवक के जीजा का कहना है कि मोनू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। रेल लाइने पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। फिलहाल युवक अस्पताल में उपचाराधीन है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी वह बयान देने के काबिल नहीं है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!