अटारी बाजार में पुलिस की रेड, 400 नग नकली माल किया जब्त

Edited By Mohit,Updated: 16 Jul, 2019 08:18 PM

jalandhar hindi news

अटारी बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के नकली सामान बेचने वालों का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने लगभग 400 नग नकली सामान बरामद किया है। पकड़े गए सभी दुकान मालिकों से तीन नंबर थाने में पूछताछ जारी है।

जालंधर (जसप्रीत): अटारी बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के नकली सामान बेचने वालों का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने लगभग 400 नग नकली सामान बरामद किया है। पकड़े गए सभी दुकान मालिकों से तीन नंबर थाने में पूछताछ जारी है। इसके अलावा मीना बाजार और रैनक बाजार में भी छापामारी की जा रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अटारी बाजार में कुछ दुकानों पर ब्रांडेड कंपनियों का नकली माल बेचा जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस टीम महिला पुलिस कर्मियों के साथ दोपहर लगभग साढ़े चार बजे अटारी बाजार पहुंची। बाजार में छापेमारी की खबर आग की तरह फैल गई। पुलिस को देखते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वह अपनी दुकानों से नकली सामान हटाने में जुट गए। फिलहाल अभी तक पकड़े गए दुकान मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!