मानसिक तौर पर बीमार था बच्चा, लापता होने पर परिजनों को किडनैपिंग का शक

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Oct, 2019 03:32 PM

family of missing child expressed suspicion of kidnapping

बड़े भाई के साथ सामान लेने गया था 9 साल का आशू

जालंधर(स.ह.): शनिवार की सुबह थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते पुन्नू विहार से संदिग्ध हालात में लापता हुए बच्चे के परिजनों ने उसे किडनैप किए जाने का आशंका व्यक्त की है। 9 साल के आशू के पिता संतोष गुप्ता का कहना है कि उसका बेटा मानसिक तौर पर परेशान है जिसके चलते उसे आसानी से किडनैप कर लिया गया। 

थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को इस संबंधी शिकायत दे दी गई है। पुन्नू विहार निवासी संतोष गुप्ता ने बताया कि आशू (9 वर्ष) अपने बड़े भाई के साथ शनिवार की सुबह 8.30 बजे के करीब सामान खरीदने गया था। कुछ समय बाद बड़ा बेटा घर लौट आया लेकिन आशू का कुछ पता नहीं लगा। संतोष का कहना है कि उसका बड़ा बेटा भी मानसिक तौर पर परेशान है जिसके चलते उससे भी कुछ पता नहीं लगा। शक है कि किसी ने कोई लालच देकर आशू को किडनैप कर लिया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!