एफ. एंड सी.सी. ने ट्रालियों का प्रस्ताव रोका

Edited By swetha,Updated: 07 Dec, 2019 08:49 AM

f cc stopped the proposal of trolleys

नगर निगम की एफ. एंड सी.सी. कमेटी की एक बैठक मेयर जगदीश राजा की अध्यक्षता में हुई

जालंधर(खुराना): नगर निगम की एफ. एंड सी.सी. कमेटी की एक बैठक मेयर जगदीश राजा की अध्यक्षता में हुई, जिस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर सुरेन्द्र कौर, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी तथा पार्षद ज्ञान चंद व बंटी नीलकंठ के अलावा नगर निगम के तमाम अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक दौरान जहां सोढल रोड स्टॉर्म वाटर सीवर के 5 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट को क्लीयरैंस प्रदान कर दी गई, वहीं शहर की साफ-सफाई के लिए 24 ट्रैक्टर-ट्रालियों को किराए पर लेने के प्रस्ताव को फिलहाल रोक दिया गया। इसके पीछे तर्क दिया गया कि पार्षदों को उक्त टैंडर की सभी शर्तों बारे विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। गौरतलब है कि इस प्रस्ताव के तहत 2.35 करोड़ रुपए की लागत से सैंट्रल विधानसभा क्षेत्र हेतु 7, नॉर्थ व वैस्ट हेतु 6-6 तथा छावनी विधानसभा हेतु 5 ट्रालियां किराए पर लेने का प्रावधान है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!