बुजुर्ग महिला की जहरीली चीज निगलने से मौत

Edited By Vaneet,Updated: 04 Jun, 2020 01:57 PM

elderly woman dies due to poisoning

थाना मकसूदां के अधीन पड़ते गांव कबूलपुर स्थित एक बुजुर्ग महिला की जहरीली चीज निगलने से मौत हो गई। ...

जालंधर: थाना मकसूदां के अधीन पड़ते गांव कबूलपुर स्थित एक बुजुर्ग महिला की जहरीली चीज निगलने से मौत हो गई। महिला की पहचान नीलम देवी पत्नी गुरप्रताप निवासी कबूलपुर के तौर पर हुई है। महिला के घर में उसका पति, बेटा व उसकी पत्नी रहती है। घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के सब-इस्पैक्टर रघुबीर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने जांच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

जानकारी देते हुए रघुबीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि नीलम देवी दिमागी तौर पर परेशान रहती थी जिसकी दवाईयां भी चल रही हैं सुबह उसने दवाई जैसी कोई जहरीली चीज निगल ली जिससे उसकी मौत हो गई। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!