श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षा के प्रचार के लिए डिजीटल म्यूजियम लांच

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Oct, 2019 09:28 AM

digital museum launched to promote education of shri guru nanak dev ji

श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दी गई शिक्षा के प्रचार हेतु 3 दिवसीय डिजीटल म्यूजियम खालसा कालेज में लांच किया गया

जालंधर(स.ह.): श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दी गई शिक्षा के प्रचार हेतु 3 दिवसीय डिजीटल म्यूजियम खालसा कालेज में लांच किया गया जिसमें इतिहास की जानकारियां दी जा रही हैं। 550वें प्रकाश पर्व को लेकर गुरु नानक देव जी की शिक्षा का प्रचार बड़े स्तर पर किया जा रहा है। डिजीटल प्रचार से युवाओं तक अहम जानकारियां बेहतर ढंग से मुहैया करवाई जा सकती हैं। 

म्यूजियम की शुरूआत सांसद संतोख सिंह चौधरी ने की। उनके साथ विधायक राजेन्द्र बेरी, बावा हैनरी, डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, ए.डी.सी. विकास कुलवंत सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि 550वें प्रकाश पर्व को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा डिजीटल म्यूजियम जैसे बड़े कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के प्यार, दयालुता, मानवता के संदेश का सभी को पालन कर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। 

खालसा कालेज प्रबंधन कमेटी ने श्रीमती बलबीर कौर की अगुवाई में हुए इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बढ़िया इंतजाम किए हैं, जिसकी प्रशासन द्वारा बेहद सराहना की जा रही है। इस मौके डिप्टी कमिश्नर पुलिस गुरमीत सिंह, ए.डी.सी.पी. डी सुडरविजी, खालसा कालेज के प्रिंसीपल गुरपिन्द्र सिंह, जै. इन्द्र सिंह, हरचरण सिंह, गुरप्रीत कौर व अन्य मौजूद रहे। 16 व 17 अक्तूबर को शाम 7 से 7.45 तक व रात 8.30 से 9.15 तक लाइट व साऊंड शो करवाया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!