जिले में कर्फ्यू के दौरान पशुओं के लिए हरे और सूखे चारों के हैं सुचारू प्रबंध: डिप्टी डायरैक्टर पशुप

Edited By Jatinder Chopra,Updated: 07 Apr, 2020 11:02 AM

deputy director animal husbandry

जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाए गए कर्फ्यू दौरान पशुओं को हरा और सूखा चारा उपलब्ध करवाने के सुचारू प्रबंध किए गए हैं।

जालन्धर (चोपड़ा): जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाए गए कर्फ्यू दौरान पशुओं को हरा और सूखा चारा उपलब्ध करवाने के सुचारू प्रबंध किए गए हैं।
डिप्टी डायरैक्टर पशुपालन डा. महिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि जिले में हरे और सूखे चारों की कोई कमी नहीं है और पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं को चारा उपलब्ध करवाना यकीनी बनाया गया है। तहसील स्तर पर इसकी निगरानी के लिए अधिकारी तैनात किए गए हैं। तहसील-1 और तहसील-2 सीनियर वैटर्नरी अधिकारी डा. बी.एस. घुम्मन, नकोदर और शाहकोट तहसील सीनियर वैटर्नरी अधिकारी डा. गुरदीप सिंह और फिल्लौर तहसील की कार्यकारी सीनियर वैटर्नरी अधिकारी डा. प्रदीप कुमार द्वारा निगरानी की जा रही है। डा. महिन्द्रपाल ने गौशाला टांडा रोड और बुलन्दपुर का दौरा करते हुए कहा कि यहां पशुओं के लिए जरूरत अनुसार चारा उपलब्ध है।

जिले के 898 गांवों में एक लाख लीटर से अधिक सोडियम हाइपोक्लोराइड दवा का किया छिड़काव
जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जिले के सभी 898 गांवों को पूरी तरह स्वच्छ करने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग द्वारा एक लाख लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड दवा का छिड़काव करके 4 दौर पूर्ण किए जा चुके हैं। जिला विकास और पंचायत अधिकारी इकबालजीत सिंह सहोता ने बताया कि विभाग की टीमों द्वारा जिले के 2.16 लाख घरों को स्व‘छ करने की मुहिम चलाई जा रही है। इस काम को सफलतापूर्वक करने के लिए विभाग ने 1760 टीमों का गठन किया है। उनके द्वारा स्वयं इस विशेष मुहिम की निगरानी की जा रही है और इसे निर्धारित समय में जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने 99,040 लीटर दूध, 6912 क्ंिवटल सब्जियां और फल घरों तक पहुंचाए
डी.सी. वरिन्द्र कुमार शर्मा की देखरेख में मिल्कफैड, मंडी बोर्ड और खुराक और सिविल सप्लाई विभाग की अलग-अलग विभागों की टीमों द्वारा शहर के हर क्षेत्रों में जरूरी सामान की सप्लाई को विश्वसनीय बनाया जा रहा है। वेरका के अधिकृत डीलरों द्वारा 99040 लीटर दूध, 859 किलो पनीर, 9512 किलो दही, 6180 लीटर लस्सी और 373 किलो खीर उपलब्ध करवाई गई। जिला मंडी अधिकारी नरिंद्र सिंह के नेतृत्व में 6912 किं्वटल फल और सब्जियां लोगों के घरों तक पहुंचाना यकीनी बनाया गया जिससे लोगों को किसी तरह की कोई मुश्किल पेश न आए। इस तरह जिला खुराक और सप्लाई कंट्रोलर नरिन्द्र सिंह ने भी अलग-अलग टीमों के द्वारा करियाना और अन्य जरूरी सामान लोगों के घरों तक पहुंचाया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!