सिख रैजीमैंट के हवलदार व सिपाही मुख्यमंत्री अमरेन्द्र से मिले

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Oct, 2019 10:17 AM

constable and soldiers of sikh regiment met chief minister amarinder

भारतीय सेना की 2 सिख रैजीमैंट के हवलदार (सेवानिवृत्त) हरभजन सिंह तथा सिपाही जोगिन्द्र सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मुलाकात की।

जालंधर(धवन): भारतीय सेना की 2 सिख रैजीमैंट के हवलदार (सेवानिवृत्त) हरभजन सिंह तथा सिपाही जोगिन्द्र सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कैप्टन स्वयं 2 सिख रैजीमैंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, उनके पिता तथा दादा ने भी इसी 2 सिख रैजीमैंट में अपनी सेवाएं दी थीं। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर 2 सिख रैजीमैंट के हवलदार व सिपाहियों के साथ पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि भारतीय सेना की इस रैजीमैंट ने भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण छाप छोड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि वह महसूस करते हैं कि इस रैजीमैंट ने देश की आजादी में भी महत्वपूर्ण योगदान डाला।

इस रैजीमैंट के साथ चूंकि वह स्वयं, उनके पिता तथा दादा जुड़े रहे हैं, इसलिए इस रैजीमैंट के जवानों से मिलकर उन्हें हमेशा गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि जनता तथा सैनिकों के बीच में जो संबंध हैं, वह राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सैनिकों के साथ हमेशा मिलकर प्रसन्न होते हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!