केंद्र सरकार ने दलित भाईचारे का मान बढ़ाया: के.डी. भंडारी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Oct, 2019 02:59 PM

central government increased value of dalits

दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में तोड़े गए संत रविदास मंदिर के फिर से निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

जालंधर(गुलशन): दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में तोड़े गए संत रविदास मंदिर के फिर से निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधायक के.डी. भंडारी ने कहा कि अब केंद्र सरकार द्वारा इस मंदिर के निर्माण के लिए 400 गज जमीन भी दी जाएगी। केंद्र सरकार ने दलित भाईचारे का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि पूरे संत समाज और दलित भाईचारे द्वारा मांग की जा रही थी कि दोबारा उसी जगह पर रविदास मंदिर बनाया जाए। कोर्ट के इस फैसले के बाद दलित भाईचारे की मांग पूरी हुई है। इस समय दलित समाज में खुशी की लहर है। भंडारी ने दलित समाज की ओर से केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ही जनता की हितैषी पार्टी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!