लंबे इंतजार के बाद कैंट बोर्ड को मिले ओक्ट्राई के 4.50 करोड़

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Dec, 2019 03:27 PM

cantt board gets money

परगट सिंह के प्रयासों से पूरी हुई मांग : राजिन्द्र शर्मा

जालंधर(कमलेश/ महेश): लंबे इंतजार के बाद कैंट बोर्ड को ओक्ट्राई (चुंगी) रिफंड के 4.50 करोड़ मिल गए हैं। इसी मामले को लेकर विधायक परगट सिंह ने कैंट बोर्ड के प्रैसीडैंट ब्रिगेडियर एस.एस. बालाजी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बोर्ड के वाइस प्रैसीडैंट राजिन्द्र शर्मा कुक्की, पार्षद सुरेश भारद्वाज, बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष स्नेह गुप्ता, पूर्व पार्षद अविनाश शर्मा मौजूद रहे। प्रैसीडैंट को राज्य सरकार की तरफ से ओक्ट्राई रिफंड के 4.50 करोड़ रिलीज होने का पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर कुक्की ने कहा कि यह कार्य विधायक परगट सिंह के प्रयासों के चलते ही पूर्ण हो पाया है। 

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा जी.एस.टी. की शुरूआत किए जाने के बाद तुरंत प्रभाव से ओक्ट्राई को बंद कर दिया गया था। ओक्ट्राई कैंट बोर्ड की कमाई का एक बड़ा साधन माना जाता था। इसके बंद होने से बोर्ड बुरी तरह प्रभावित हुआ था। पिछले काफी समय से तो बोर्ड अपने कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं दे पा रहा था। रिफंड मिलने से निश्चित ही बोर्ड के हालातों में सुधार होगा और विकास कार्यों में गति आएगी। विधायक परगट सिंह ने भरोसा दिलाया है कि हर वर्ष कैंट बोर्ड को ओक्ट्राई का रिफंड समय पर मिलेगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!