पोस्टमार्टम में खुलासा : बच्ची का नहीं बच्चे का निकला नहर से मिला भ्रूण

Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Nov, 2019 10:37 AM

baby fetus found in canal

7 दिनों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

जालंधर(वरुण): संजय गांधी नगर से निकलने वाली नहर से मिला भ्रूण बच्ची का नहीं बल्कि बच्चे का निकला है। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस का कहना है कि भ्रूण 4 से 5 माह का था जिसके कारण अंग विकसित न होने के कारण भ्रूण बच्ची का समझा जा रहा था। चौकी फोकल प्वाइंट के इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करके डी.एन.ए. टैस्ट करवाने के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल भ्रूण को फैंकने वाले आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि जितनी भी सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली गईं उनमें कुछ भी नहीं मिला।

कैमरे दूर होने के कारण वीडियो भी क्लीयर नहीं है। बता दें कि 11 नवम्बर की दोपहर को संजय गांधी नगर से निकलने वाली सूखी नहर में लिफाफे में लिपटा 4 से 5 माह का भ्रूण मिला था। भ्रूण पहले बच्ची का बताया गया था। पुलिस ने भ्रूण मिलने के बाद अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!