होंडा सिटी में शराब की पेटियां ले जा रहा ऑटो चालक गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 20 Jun, 2020 11:44 AM

auto driver arrested for carrying liquor cases in honda city

सी.आई.ए. स्टाफ-1 की टीम ने माता रानी चौक के पास नाकाबंदी दौरान होंडा सिटी कार में से 12 पेटी शराब बरा...

जालंधर(वरुण): सी.आई.ए. स्टाफ-1 की टीम ने माता रानी चौक के पास नाकाबंदी दौरान होंडा सिटी कार में से 12 पेटी शराब बरामद की है। हाल में ही सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज कोरोना वायरस की चपेट में आए थे लेकिन उसके बावजूद वह अपनी टीम को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल होते हुए दिशा निर्देश दे रहे हैं।
 
जानकारी अनुसार सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने नाकाबंदी दौरान होंडा सिटी गाड़ी को रोकर तलाशी ली तो अंदर से 12 पेटी शराब बरामद हुई। गाड़ी चालक की पहचान गुरदेव सिंह उर्फ टोनी पुत्र महेंद्र पाल निवासी करतार नगर माडल हाऊस के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि टोनी आटो चला चलाता है व साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ की शराब अवैध तरीके से बेचने का काम करता है। टोनी ने पूछताछ में बताया कि वह विजय नाम के व्यक्ति के कहने पर शराब लेकर आता था और दोनों साथ मिलकर अपने ग्राहकों को महंगे भाव में बेच देते थे। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है जबकि विजय की तलाश में छापामारी की जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!