ASI की गाड़ी ने रेहड़ी को मारी टक्कर,12 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरा चालक

Edited By swetha,Updated: 22 Feb, 2020 09:45 AM

asi s car hit the road the driver fell below the height of 12 feet

डी.ए.वी. कॉलेज के पास फ्लाईओवर उतर रहे रेहड़ी चालक को पीछे से आ रही ए.एस.आई. की इनोवा गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि रेहड़ी चालक 12 फुट की ऊंचाई से फ्लाईओवर से नीचे आ गिरा।

जालंधर(वरुण): डी.ए.वी. कॉलेज के पास फ्लाईओवर उतर रहे रेहड़ी चालक को पीछे से आ रही ए.एस.आई. की इनोवा गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि रेहड़ी चालक 12 फुट की ऊंचाई से फ्लाईओवर से नीचे आ गिरा। दरअसल, इनोवा चालक ने भी समय पर ब्रेक लगा दी थी लेकिन पीछे से आई सरपंच की गाड़ी इनोवा से टकरा गई, जिसके कारण हादसा हो गया। ए.एस.आई. व सरपंच ने रेहड़ी चालक को अस्पताल पहुंचाया।

थाना नं. 1 के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रेहड़ी चालक निवारी पुत्र पंडित निवासी कृष्णा नगर (मूल निवासी बिहार) रेहड़ी लेकर डी.ए.वी. कॉलेज फ्लाईओवर से मकसूदां मंडी की तरफ जा रहा था। फ्लाईओवर पर रश होने के कारण रेहड़ी चालक ने ब्रेक लगा दी। पीछे से इनोवा में आ रहे ए.एस.आई. ने भी ब्रेक लगी दी लेकिन ए.एस.आई. की गाड़ी के पीछे आ रहे कपूरथला के सरपंच से गाड़ी की ब्रेक नहीं लगी और गाड़ी ए.एस.आई. की इनोवा से टकरा गई। जोरदार टक्कर लगने से ए.एस.आई. की गाड़ी रेहड़ी से टकरा गई और निवारी हवा में उछल कर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा।

ए.एस.आई. व सरपंच ने नीचे गिरे रेहड़ी चालक को बिना समय गंवाए गाड़ी में डाल कर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही थाना नं. 1 की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन काफी समय बाद जाकर पता लगा कि पीड़ित रेहड़ी चालक किस अस्पताल में दाखिल है। इंस्पैक्टर राजेश कुमार का कहना है कि चालक के कंधे पर फ्रैक्चर है। फिलहाल पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो रेहड़ी चालक अगर ज्यादा ऊंचाई से गिरता तो उसकी जान भी जा सकती थी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!