दड़े-सट्टे की दुकानों पर छापेमारी, 3 धरे

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Dec, 2019 04:48 PM

arrested in raid

थाना भार्गव कैम्प की पुलिस ने इलाके में कम्प्यूटर की आड़ में दड़े-सट्टे का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।

जालंधर(शौरी): थाना भार्गव कैम्प की पुलिस ने इलाके में कम्प्यूटर की आड़ में दड़े-सट्टे का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। हालांकि एस.एच.ओ. भार्गव कैम्प पर दबाव डाला जा रहा था कि वह केस दर्ज न करें, लेकिन पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी। 

एस.एच.ओ. ने बताया कि माडल हाऊस माता रानी चौक के पास पुलिस ने छापेमारी करते हुए अजय पुत्र रमेश लाल निवासी न्यू दशमेश नगर तथा शिवम कुमार पुत्र राज कुमार निवासी दशमेश नगर से 10,590 रुपए तथा कम्प्यूटर बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने रमन कुमार पुत्र बंसी लाल निवासी अवतार नगर के पास से 4500 रुपए दड़े-सट्टे के व दुकान से कम्प्यूटर बरामद किया है। तीनों आरोपी सरकारी कम्प्यूटर की आड़ में अवैध तरीके से दड़ा-सट्टा लिखने का काम करते थे। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!