एम्बुलेंस में मरीज की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल के बाहर हंगामा

Edited By Vaneet,Updated: 15 Nov, 2019 10:13 PM

ambulance patient dies family commits outside hospital

एम्बुलेंस में मरीज की मौत हो जाने पर आज अरमान अस्पातल के बाहर हंगाम हो गया। ...

जालंधर(वरूण: शहर के एक अस्पताल की एंबुलेंस में महिला की मौत हो जाने के कारण पारिवारिक सदस्यों की तरफ से अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। मृतक महिला का नाम बलविंदर कौर निवासी कलचौर है। 

जानकारी के अनुसार महिला के भाई डॉक्टर अवतार सिंह ने बताया कि बलविंदर कौरको हार्ट की बीमारी थी। दोपहर 3 बजे वह अस्पताल में उन्हें दिखाने आए थे लेकिन कुछ इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डी.एम.सी. अस्पातल लुधियाना रेफर कर दिया। अस्पताल कि एम्बुलेंस खराब होने के चलते स्टार्ट नहीं हुई और इसी दौरान बलविंदर कौर की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण बलविंदर कौर की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!