सदर व कैंट थानों के 17 गांवों को किया सील

Edited By Vatika,Updated: 06 Apr, 2020 09:05 AM

17 villages of sadar and cantt stations sealed due to corona

कोरोना वायरस की जंग जीतने व अपनी सुरक्षा के मद्देनजर सदर व जालंधर कैंट थानों के 17 गांवों के लोगों ने अपने गांवों को पूरी तरह से सील कर दिया है।

जालंधर(महेेश): कोरोना वायरस की जंग जीतने व अपनी सुरक्षा के मद्देनजर सदर व जालंधर कैंट थानों के 17 गांवों के लोगों ने अपने गांवों को पूरी तरह से सील कर दिया है। इससे पहले कल जंडियाला पुलिस चौकी के अधीन आते 6 गांवों को सील कर दिया गया था।

लोगों की इस पहलकदमी से प्रसन्न हुए जालंधर क डिप्टी कमिश्नर वीरेन्द्र कुमार शर्मा व पुलिस कमिश्रर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आज गांव समराए का दौरा किया। उनके साथ ए.सी.पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह ढड्डा के अलावा एस.एच.ओ. सदर कमलजीत सिंह व जंडियाला पुलिस चौकी प्रमुख पंडित नरेन्द्र मोहन भी मौजूद थे। डी.सी. व सी.पी. ने उक्त गांवों के लोगों से प्रभावित होते हुए जहां उनकी प्रशंसा की, वहीं उन्होंने ए.सी.पी. कैंट मेजर सिंह व उनकी पूरी टीम की सेवाओं को सराहा जो कि लगातार लोगों से सम्पर्क बनाकर उनका पूरा सहयोग ले रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!