25 ग्राम नशीले पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 11 Jul, 2019 09:30 AM

police arrest drug smuggler

एस.एस.पी. होशियारपुर द्वारा नशों के विरुद्ध शुरू किए गए अभियान के अंतर्गत सतिन्द्र कुमार चड्ढा डी.एस.पी. सब-डिवीजन होशियारपुर के निर्देशानुसार थाना हरियाना की पुलिस की ओर से एक व्यक्ति से नशीला पदार्थ बरामद किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

हरियाना(आनंद, रत्ती): एस.एस.पी. होशियारपुर द्वारा नशों के विरुद्ध शुरू किए गए अभियान के अंतर्गत सतिन्द्र कुमार चड्ढा डी.एस.पी. सब-डिवीजन होशियारपुर के निर्देशानुसार थाना हरियाना की पुलिस की ओर से एक व्यक्ति से नशीला पदार्थ बरामद किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

इस संबंधी थाना हरियाना पुलिस प्रमुख इंस्पैक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि  एस.आई. हरजिन्द्र सिंह तथा ए.एस.आई. हरदीप सिंह की पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान कस्बा हरियाना के निकट पड़ती चोई में से राजेश कुमार उर्फ रिंकू पुत्र दर्शन लाल निवासी हरियाना को 25 ग्राम नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह आज इस चोई में नशा सप्लाई करने के लिए अपने ग्राहकों का इंतजार कर रहा था तथा वह स्वयं उस नशे का सेवन भी करता है। आरोपी राजेश कुमार कस्बा हरियाना में सब्जी की दुकान भी करता है, से और पूछताछ की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!