चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी चढ़े हत्थे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Jun, 2022 03:27 PM

police action in theft case 2 accused caught

टांडा पुलिस ने गांव जहूरा निवासी किसान के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने के आरोप में दो मुलजिमों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको काबू कर लिया है।

टांडा उड़मुड़ (पंडित, कुलदीश, मोमी): टांडा पुलिस ने गांव जहूरा निवासी किसान के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने के आरोप में दो मुलजिमों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको काबू कर लिया है। थाना प्रमुख टांडा इंस्पैक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस यह मामला चोरी का शिकार हुए हरविन्दर पाल सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के बयान के अधार पर अवतार सिंह पुत्र राम प्रकाश और हरविंद्र सिंह पुत्र महिंद्र सिंह निवासी देहरीवाल के खिलाफ दर्ज किया है। 

पुलिस को दिए अपने बयान में हरविंद्र पाल ने आरोप लगाया है कि इन मुलजिमों ने उसके घर के बाहर ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर ली। पुलिस ने अब मामला दर्ज करके मुलजिमों के पास से चोरीशुदा सामान बरामद करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.आई. मनिंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों पूछताछ दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!