सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, बस चालक के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 08 Jun, 2022 05:39 PM

person dies in road accident case registered against bus driver

थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने बस के अज्ञात चालक के खिलाफ अचानक हुई मौत के मामले में

होशियारपुर (राकेश): थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने बस के अज्ञात चालक के खिलाफ अचानक हुई मौत के मामले में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में परउपकार सिंह पुत्र तरलोचन सिंह निवासी महमोवाल ने बताया कि बीती 6 जून को वह अपनी कार में और पिता तरलोचन सिंह अपने साइकिल पर किसी काम के लिए होशियारपुर जा रहे थे।

उसका पिता आगे चल रहा था। जब वह सुबह 10 बजे गांव पिप्पलांवाला के नजदीक पहुंचा तो पंजाब रोडवेज फिरोजपुर की बस के चालक ने उसके पिता को टक्कर मार दी, जिस कारण उसका पिता गंभीर रुप से घायल हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!