होशियारपुरः 400 के करीब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जल कर राख

Edited By Vatika,Updated: 02 Jul, 2019 01:48 PM

hoshiarpur hindi news

अड्डा चब्बेवाल मुख्य मार्ग के पास प्रवासी मजदूरों की 400 के करीब झुग्गियां अचानक आग से जल कर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड व राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया परन्तु तब तक आग अपना काम कर चुकी थी।

चब्बेवाल/होशियारपुर(गुरमीत,अश्विनी): अड्डा चब्बेवाल मुख्य मार्ग के पास प्रवासी मजदूरों की 400 के करीब झुग्गियां अचानक आग से जल कर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड व राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया परन्तु तब तक आग अपना काम कर चुकी थी।
PunjabKesari
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 8.40 बजे अचानक झुग्गियों में से धुआं निकलने लगा जिसने कुछ ही समय में विकराल आग का रूप धारण कर लिया। थाना चब्बेवाल के सब-इंस्पैक्टर सोहन लाल ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया और राहगीरों के साथ झुग्गियों से सामान निकाला, पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग ने 400 के लगभग झुग्गियों को अपनी लपेट में ले लिया।
PunjabKesari
इस घटना में नकदी, आभूषण, खाने-पीने का सामान एवं बिस्तर तक जल कर राख हो गए। मौके पर पहुंचे विधायक राजकुमार चब्बेवाल ने राहत कार्य शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि जिला में एन.जी.ओ. की तरफ से पीड़ित परिवारों को पूरी सहायता प्रदान की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!