बंद फाटक को पार करना भारी, ट्रेन चपेट में आने से मौत

Edited By Kamini,Updated: 28 Apr, 2022 04:23 PM

heavy crossing the closed gate death due to train hit

टांडा में ट्रेन की टक्कर में 2 लोगों के मारे जाने की खबर है। दुर्घटना में आज सुबह जम्मू-दिल्ली रेलवे लाइन पर गांव ............

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित, परमजीत मोमी) : टांडा में ट्रेन की टक्कर में 2 लोगों के मारे जाने की खबर है। दुर्घटना में आज सुबह जम्मू-दिल्ली रेलवे लाइन पर गांव खक्खां के बंद फाटक को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार दुर्भाग्यपूर्ण घटना उस समय हुई जब वह व्यक्ति अपनी बेटी के साथ सुबह करीब 9 बजे जम्मू से जालंधर जा रही ट्रेन से टकरा गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जी.आर.पी. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र दविंदर सिंह निवासी गांव खुणखुण कलां के रूप में हुई है। इसी तरह एक अन्य व्यक्ति की भी ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दारापुर गेट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!