पुलिस के हत्थे चढ़े नशा तस्कर, नशीले पदार्थ सहित 4 काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Aug, 2022 03:35 PM

drug smugglers caught by police 4 arrested with drugs

पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है, जब दो अलग-अलग मामलों में 4 नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

टांडा उड़मुड़ (मोमी) : पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है, जब दो अलग-अलग मामलों में 4 नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इस संबंधी जानकारी देते इंस्पैक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि टांडा पुलिस की तरफ से नशा बेचने वाले 4 स्मगलरों को काबू किया गया है। ये आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज कुमार पुत्र सरूप लाल वासी वार्ड नं 8 चंडीगढ़ कालोनी थाना और गुरदीप सिंह पुत्र सुरिंद्र सिंह वासी मुनक कला के रूप में हुई है। पुलिस ने इनसे 149 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। 

वहीं दूसरे मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रानी पत्नी जीत लाल वासी वार्ड नम्बर 8 चंडीगढ़ कालोनी और उसका बेटा राज कुमार उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!