पिस्तौल दिखा मां-बेटी से गहने लूटने वाले लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 01 Apr, 2023 04:02 PM

case filed against robbers who snatced jewelry from mother daughter

मां-बेटी से पिस्तौल से डरा कर गहने लूटने वाले 2 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

टांडा उड़मुड़ : टांडा पुलिस ने गत दिवस अहीयापुर तल्ला रोड पर स्कूटरी सवार मां-बेटी से पिस्तौल से डरा कर गहने लूटने वाले 2 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला लूट का शिकार हुई महिला मनिंदर कौर पत्नी प्रीतम सिंह निवासी कालूवाल कोटला के बयान के आधार पर दर्ज किया है।

पुलिस को दिए अपने बयान में मनिंदर कौर ने बताया कि जब वह 27 मार्च की दोपहर को अपनी बेटी अमनप्रीत कौर के साथ स्कूटरी पर सवार होकर टांडा से खरीदारी कर वापस घर जा रही थी तो कदारी चक्क के पास मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने पहले उनकी बेटी के गले से सोने की चेन झपट ली और जब उसने स्कूटरी खड़ी की तो उन्होंने उनको पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए कानों से सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लूटेरो की तलाश शुरु कर दी है। थानेदार अमरजीत सिंह जांच में जुटे हुए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!