ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मृत्यु

Edited By Vaneet,Updated: 16 Oct, 2019 02:29 PM

unknown man dies after being hit by train

: जम्मू से दिल्ली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मृत्यु हो गई।...

पठानकोट(आदित्य): जम्मू से दिल्ली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मृत्यु हो गई। यह हादसा पंजाब-हिमाचल सीमा से सटे डमटाल और कंदरोड़ी के बीच हुआ। मामले की जांच कर रही कंदरोडी जी.आर.पी. ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया। 

जी.आर.पी. अधिकारियों के मुताबिक जम्मू से दिल्ली जा रही ट्रेन जैसे ही डमटाल के पास पहुंची तो व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। कंदरोड़ी रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी दविंदर कुमार टीम सहित घटना स्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा दिया। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए शव को नूरपुर अस्पताल में रखा जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!