ट्रेक्टर-ट्राली व कार की टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Edited By Kalash,Updated: 03 Dec, 2022 11:24 AM

tractor trolley and car collision driver seriously injured

हरचोवाल कस्बे के समीप अड्डा मठौला के पास ट्रेक्टर-ट्राली व कार की टक्कर में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया

बटाला (साहिल, योगी, अश्विनी): हरचोवाल कस्बे के समीप अड्डा मठौला के पास ट्रेक्टर-ट्राली व कार की टक्कर में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक निशान सिंह निवासी गांव भरथ, विगत रात्रि अपनी रेत सीमेंट की दुकान बंद कर रोज की तरह अपने घर जा रहा था, तभी वह हरचोवाल के समीप अड्डा मठौला के पास पहुंचा तो सामने से आ रही ट्रेक्टर-ट्रॉली के चालक ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के दौरान कार चालक की दोनों टांगें टूट गईं।

यहां यह बताना बनता है कि आस-पास के लोगों ने भारी मशक्कत के बाद कार चालक को गंभीर घायल हालत में कार से बाहर निकाला। इसी दौरान कार चालक के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल अवस्था में उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि ट्रेक्टर-ट्राली चालक कार को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!