नशा तस्कर पर पुलिस ने कसा शिकंजा, अफीम तथा ड्रग मनी सहित आरोपी काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Jul, 2024 05:40 PM

police tightened its grip on drug smuggler

गुरदासपुर सदर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 1 किलो 547 ग्राम अफीम तथा 25 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

गुरदासपुर (विनोद):गुरदासपुर सदर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 1 किलो 547 ग्राम अफीम तथा 25 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। 

इस संबंधी गुरदासपुर सदर पुलिस स्टेशन में तैनात सब इन्सपैक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हृुए जब लिंक रोड़ बब्बरी गंदे नाले पर पंहुचे तो एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोक कर उसके पास कंथे पर लटकाए बैग की तालाशी ली गई तो उसमें से एक प्लास्टिक लिफाफा मिला। जिसकी जांच करने पर उसमें से 1 किलो 547 ग्राम अफीम तथ 25 हजार रूपये ड्रग मनी बरामद हुई। आरोपी से पूछताश करने पर उसने अपनी पहचान मदन गुज्जर पुत्र फेरू निवासी महाड़ा जिला चितोडग़ढ़ राजस्थान बताई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के विरूद्व एन.डी.पी.एस.एक्ट अधीन केस दर्ज कर गिरफ्तार कर पूछताश की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!