अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ग्वाले की गोलियां मारकर हत्या

Edited By Anjna,Updated: 05 Mar, 2019 03:04 PM

murder case

बटाला में कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों की ओर से ग्वाले की गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

बटाला(बेरी): बटाला में कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों की ओर से ग्वाले की गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस संबंध में पुलिस थाना घुमाण को दर्ज करवाए बयानों में मृतक सर्बजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव मधरे की पत्नी हरजीत कौर ने बताया कि उसका पति दूध सप्लाई करने का काम करता है।

विगत रात्रि भी सर्बजीत सिंह कस्बा ऊधनवाल से दूध बेचने के बाद घर वापिस लौटा तो घर के बाहर कुछ अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों ने उसके पति सर्बजीत सिंह पर गोलियां चला दी। हमलावर मौके से फरार हो गए।

हरजीत कौर अनुसार इसके बाद उसके देवर ने सर्बजीत को बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने उसे अमृतसर रैफर कर दिया। इसी दौरान सर्बजीत ने दम तोड़ दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!