नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगे 2 लाख रुपए

Edited By Mohit,Updated: 02 Jun, 2019 02:53 PM

gurdaspur hindi news

पुलिस स्टेशन दीनानगर में दो नौजवानों को बिजली बोर्ड में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 2 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुरदासपुर (विनोद): पुलिस स्टेशन दीनानगर में दो नौजवानों को बिजली बोर्ड में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 2 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया है।

ए.एस.आई नरेश कुमार ने बताया कि सौरव गोतरा पुत्र प्रेम नाथ गोतरा निवासी अवांखा ने 5-12-18 को शिकायतपत्र दिया था कि आरोपी रणजीत मिन्हास व अंजलि मिन्हास पुत्री रणजीत मिन्हास निवासी मामून कैंट पठानकोट ने उसे व बलजीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिह निवासी अवांखा को बिजली बोर्ड में नौकरी दिलवाने हेतु 2 लाख रुपए की ठगी की है। मामले की जांच उप पुलिस कप्तान सिटी गुरदासपुर द्वारा करने उपरांत आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!