पठानकोट में कोरोना से 2 लोगों ने तोड़ा दम, 33 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Edited By Mohit,Updated: 08 Dec, 2020 05:54 PM

corona 33 positive case

जिले में पिछले कई दिनों से कोरोना का बढ़ रहा कहर लगातार जारी है। जिसके चलते.....

पठानकोट (शारदा): जिले में पिछले कई दिनों से कोरोना का बढ़ रहा कहर लगातार जारी है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में स्थानीय शंकर नगर भदरोया रोड के 80 वर्षीय वृद्घ व कटारूचक्क निवासी 57 वर्षीय महिला ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। मरने वाला पहला 80 वर्षीय वृद्घ को 1 दिसम्बर को लक्ष्ण आए थे जिसे सांस लेने में मुश्किल व पीठ दर्द थी जिसके चलते उसने आज सुबह 05:00 बजे अमृतसर जी.एम.सी. अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी 57 वर्षीय महिला को 1 दिसम्बर को लक्ष्ण आए थे जिसे सांस लेने में मुश्किल व बुखार था जिसके चलते उसने गतरात्रि 9 बजे अमृतसर जी.एम.सी. अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर 33 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें टरू नैट मशीन में लिए गए 6 सैंपलों में से 1 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव व 5 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में 139 सैंपलों में से 19 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 130 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। जिसके चलते जिले में एक्टीव केसों की संख्या कुल 225 हो गई है।

311 लोगों के लिए सैंपल
कोविड-19 की चेन तोडऩे के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट तथा जिले के अन्य स्वास्थय केन्द्रों में कोरोना के सैंपल लगातार लिए जा रहे हैं। एक और जहां मंगलवार को 33 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वहीं स्वास्थय विभाग की ओर से रोजाना ओ.पी.डी. के साथ-साथ लिए जाने वाले सैंपलों में से कुल 311 लोगों के सैंपल एकत्रित किए गए तथा 852 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है जिसके चलते कुल 1163 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।

28 लोगों ने किया रिकवर
जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा.जुगल किशोर ने बताया कि यहां जिले में कोरोना से संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है वहीं दूसरी ओर जिले में कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या में भी रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते आज मंगलवार को 28 लोगों ने कोरोना से रिकवर कर लिया जिसके चलते उन्हें डिस्चार्ज पॉलिसी के अधीन डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अब जिले में रिकवर केसों की संख्या कुल 4926 पहुंच गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!