जी.आर.पी. तथा आर.पी.एफ. ने संयुक्त रूप से चलाया चैकिंग अभियान

Edited By swetha,Updated: 05 Jun, 2018 02:48 PM

checking in railway station

पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पर जी.आर.पी. तथा आर.पी.एफ. की ओर से संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया गया। जी.आर.पी. के एस.एच.ओ. बलवीर सिंह तथा आर.पी.एफ. की सब-इंस्पैक्टर राकेश कुमारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में तनाव को देखते हुए तथा 6 जून के मद्देनजर...

पठानकोट (आदित्य): पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पर जी.आर.पी. तथा आर.पी.एफ. की ओर से संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया गया। जी.आर.पी. के एस.एच.ओ. बलवीर सिंह तथा आर.पी.एफ. की सब-इंस्पैक्टर राकेश कुमारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में तनाव को देखते हुए तथा 6 जून के मद्देनजर पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

 

इसी कड़ी में आज स्टेशन पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के सामान की गहनता से तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान में डॉग स्क्वायड तथा सुरक्षा बलों के दस्तों की ओर से सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से पूरी सतर्कता से पैनी नजर रखी जा रही है। इस अवसर पर एस.आई. विमल कुमार, ए.एस.आई. नत्था सिंह, हरजीत सिंह, पलविंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!