पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन और ड्रग मनी के साथ 5 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 22 Jun, 2025 06:12 PM

5 arrested with heroin and drug money

"युद्ध नशे के विरुद्ध" अभियान के तहत गुरदासपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 ग्राम 600 मिलीग्राम हेरोइन और 4100 रुपये ड्रग मनी के साथ 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

गुरदासपुर (हरमन): "युद्ध नशे के विरुद्ध" अभियान के तहत गुरदासपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 ग्राम 600 मिलीग्राम हेरोइन और 4100 रुपये ड्रग मनी के साथ 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना धारीवाल पुलिस ने अलग-अलग मामलों में याकूब उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर उसके पास से 07 ग्राम हेरोइन और 1500 रुपये ड्रग मनी बरामद की। इसी थाने में राजन कुमार को काबू कर उसके पास से 08 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

थाना तिब्बड़ की पुलिस ने खुशमनिंदर सिंह उर्फ खुश को काबू कर उसके पास से 06 ग्राम हेरोइन और 2600 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। थाना सिटी गुरदासपुर की पुलिस ने मंगेश्वर और कमल किशोर को काबू कर उनके पास से 08 ग्राम 600 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की।

एस.एस.पी. गुरदासपुर ने निवासियों से अपील की है कि वे अवैध/नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि अवैध/नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गुरदासपुर जिले की पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने और असामाजिक तत्वों को काबू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!