कोरोना से मौत के मुंह में गई महिला की बहू के सम्पर्क में आए 40 लोग होम क्वारंटाइन

Edited By swetha,Updated: 09 Apr, 2020 02:40 PM

40 people in home quarantine

कोरोना पॉजिटिव आई सुजानपुर के मोहल्ले शेखां की महिला राज रानी की मौत के बाद उसके परिवार के 6 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके सम्पर्क में आए 30 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।

पठानकोट: कोरोना पॉजिटिव आई सुजानपुर के मोहल्ले शेखां की महिला राज रानी की मौत के बाद उसके परिवार के 6 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके सम्पर्क में आए 30 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।

इसमें से 19 के रिपोर्ट नैगिटेव आई थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने महिला की बहू के सम्पर्क में आए 40 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। महारानी की छोटी बहु ने राशन डिपो से बायोमैट्रिक के जरिए 16 मार्च को गेहूं ली थी। उस दिन और उस के अगले दिन 40 लोगों ने वहां बायोम्रैटिक पर निशान लगाकर राशन लिया था। सेहत विभाग ने फिलहाल इन सभी के पता और नाम ढूंढकर के 14 दिनों के लिए  होम क्वारंटाइन  किया है। ्

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!