पेट्रोल डलवाते समय मोटरसाइकिल को लगी आग

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Oct, 2019 02:27 PM

motorcycle caught fire while pouring petrol

बस स्टैंड रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर उस समय भयानक हादसा होने से टल गया, जब तेल डलवाने आए मोटरसाइकिल में आग लग गई।

अबोहर(सुनील): बस स्टैंड रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर उस समय भयानक हादसा होने से टल गया, जब तेल डलवाने आए मोटरसाइकिल में आग लग गई। 
PunjabKesari, Motorcycle caught fire while pouring petrol
जानकारी देते हुए संदीप सिनेमा के सामने स्थित न्यू अबोहर ऑयल के संचालक यश मुंजाल ने बताया सुबह करीब 10 बजे राजिंद्र पुत्र मंगत निवासी नई आबादी गली नंबर-2 उनके पंप पर तेल भरवाने आया। जैसे ही पंप कर्मचारी ने तेल भर कर मोटरसाइकिल की टंकी से नोजल बाहर निकाली तो पेट्रोल की कुछ बूंदें इंजन पर गिर गई। जिससे मोटरसाइकिल में आग लग गई।
PunjabKesari, Motorcycle caught fire while pouring petrol
टंकी का ढक्कन खुला होने से सारा पेट्रोल फर्श पर फैल गया और उसमें आग लग गई। पंप कर्मचारियों मोनू, शिवम और राजेश ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाऊ यंत्रों से तुरंत आग पर काबू पा लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!