फाइनेंस की किस्त के लिए धमकियों से तंग आया युवक, उठाया खौफनाक कदम

Edited By Kalash,Updated: 09 Nov, 2026 05:59 PM

man scary step

थाना सिटी जलालाबाद में फाइनेंस की किस्त की अदायगी को लेकर दी गई धमकियों से परेशान होकर एक नौजवान द्वारा जहरीली वस्तु निगलने और उसकी मौत होने का मामला सामने आया है।

जलालाबाद (बजाज, बंटी): थाना सिटी जलालाबाद में फाइनेंस की किस्त की अदायगी को लेकर दी गई धमकियों से परेशान होकर एक नौजवान द्वारा जहरीली वस्तु निगलने और उसकी मौत होने का मामला सामने आया है। थाना सिटी जलालाबाद पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर मुकदमा नंबर 223 तिथि 7 नवम्बर 2026 को बी.एन.एस. की धाराओं 108 और 351 (2) के तहत दर्ज कर लिया है। 

पुलिस को दिए बयान में मलकीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर मन्ने वाला ने बताया कि उसका लड़का पवन कुमार तिथि 5 नवम्बर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे मोहिंदर सिंह नामक व्यक्ति ने अपने मोबाइल नंबर से फोन करके हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल की फाइनेंस किस्त के लिए मानसिक तौर पर परेशान किया और धमकियां दी। इस बात से घबराकर और तंग आकर पवन कुमार ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली, जिस कारण उसकी मौत हो गई। इस मामले की अगली तफ्तीश और जांच एच.सी. बलजीत सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उक्त मुलजिम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!