बार एसोसिएशन ने विधायक आवला सहित शहर के डॉक्टरों को सेवाओं बदले किया गया सम्मानित

Edited By Mohit,Updated: 23 Nov, 2020 07:26 PM

bar association awarded services to city doctors including awla

स्थानीय नए बार रूम में साकेत बजाज की अध्यक्षता में एक सादा समारोह करवाया गया।

जलालाबाद (सेतिया): स्थानीय नए बार रूम में साकेत बजाज की अध्यक्षता में एक सादा समारोह करवाया गया। इस दौरान विधायक रमिंदर आवला मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे और उनके साथ कोडिव-19 दौरान लोगों को सहायता देने एवं मेडिकल सेवाएं देने वाले डाक्टरों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीसी कमिशन के सीनियर वाईस चेयरमैन सुखविंदर सिंह काका कंबोज भी शामिल हुए। प्रोग्राम दौरान मंच संचालन की भूमिका करन चुचरा ने निभाई और आए मेहमानों का वेल्क्म किया। 

इस अवसर पर वकील भाईचारे ने कहा कि कोडिव-19 के दौरान विधायक रमिंदर आवला ने आगे बढ़ कर आम लोगों की सहायता की तो वहीं क्षेत्र के डाक्टरों ने अपनी जान की प्रवाह न करते हुए लोगों का इलाज किया। इस अवसर पर विधायक रमिंदर आवला सहित, डा. प्रमोद चुघ, डा. अश्वनी मिड्ढा, डा.अजय कुमार, डा. नरेश चुघ, डा. विजय छाबड़ा, डा. अंकित मिड्ढा, डा. विरेश लूना को बार एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके बार एसोसिएशन द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष रोहित दहूजा, महासचिव विशाल सेतिाया, उप प्रधान गुरदीप कम्बोज, जवाइंट सैक्ट्री अमन हांडा और कैशियर अंजू बाला  को चार्ज भी सौंपा गया। इस मौके विधायक रमिन्दर आवला ने भी बार एसोसिएशन को हर तरह का सहयोग देने का वायदा किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!