साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, शातिरों ने खातों से उड़ाई लाखों की रकम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Oct, 2026 01:19 AM

young man falls victim to cyber fraud

साइबर ठग हर दिन किसी न किसी तरह से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला कोटकपूरा में हुआ, जहां एक साइबर ठग ने मैसेज भेजकर एक व्यक्ति के बेटे के बैंक खातों से करीब 10 लाख रुपए निकाल लिए।

कोटकपूरा  (नरिन्द्र): साइबर ठग हर दिन किसी न किसी तरह से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला कोटकपूरा में हुआ, जहां एक साइबर ठग ने मैसेज भेजकर एक व्यक्ति के बेटे के बैंक खातों से करीब 10 लाख रुपए निकाल लिए।

इस संबंध में साइबर क्राइम फरीदकोट को दिए अपने बयान में प्रवीण गर्ग, पुत्र ओम प्रकाश गर्ग, निवासी दुकान नंबर-134, नई अनाज मंडी, कोटकपूरा ने बताया कि 6 अक्तूबर को सुबह 12:15 बजे उसके बेटे दीपाकर गर्ग के मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से एक टेक्स्ट मैसेज आया, जिसमें गाड़ी का चालान पेंडिंग होने की बात लिखी थी और एक लिंक भी दिया गया था।

उन्होंने बताया कि जब उनके बेटे ने उस लिंक पर क्लिक किया तो उनके बेटे के फोन में एक ऐप इंस्टॉल हो गई, जिसके कारण उनके बेटे का फोन हैक हो गया और उसी रात करीब 12:15 बजे उनके बेटे के करंट बैंक खाते से पैसे निकलने लगे और देखते ही देखते बैंक खाते से 8 ट्रांजैक्शन्ज में 1,13409.05/- रुपए, एक बार में 10000/- रुपए तथा सेविंग खाते से 56704.52/- रुपए की ट्रांजेक्शन के माध्यम से पैसे कट गए।

उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों बैंक खातों से कुल 973976.92/- रुपए कट गए, जिसके बाद उनके बेटे ने तुरंत बैंक खाते बंद करवा दिए। उन्होंने बताया कि जब उनके बेटे ने उन्हें इस बारे में बताया तो उन्होंने इस ऑनलाइन ठगी संबंधी एनसीआरपी पोर्टल नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर उक्त मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में प्रवीण गर्ग के बयानों पर साइबर क्राइम फरीदकोट के इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!