बेकाबू ट्रक ने 2 बाइक सवारों को मारी टक्कर,1 की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 18 Jan, 2020 05:14 PM

uncontrolled truck kills 2 bike riders 1 dead

दोपहर करीब 12 बजे गिद्दड़बाहा-बठिंडा रोड पर डेरा के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो ...

गिद्दड़बाहा(बेदी/चावला): दोपहर करीब 12 बजे गिद्दड़बाहा-बठिंडा रोड पर डेरा के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर गिद्दड़बाहा से बठिंडा की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक नं. पीबी 03 बीसी 7647 जैसे ही बठिंडा रोड पर स्थित डेरा लंग के नजदीक पहुंचा तो ट्रक बेकाबू होकर गलत साइड चला गया व बठिंडा की ओर से पीछे आ रहे 2 बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण एक बाइक नं. पीबी 30 क्यू 7635 के चालक राजेन्द्र कुमार (37) वासी गली पीर खाना गिद्दड़बाहा की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति जो अपने बाइक नं. पीबी 60 सी 4999 का चालक साहिल (28) वासी लक्ष्मण कालोनी गिद्दड़बाहा गंभीर रूप में घायल हो गया जबकि ट्रक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि सड़क के किनारे लगे वृक्षों को उखाड़ता हुआ बहुत मुश्किल से रूका। गंभीर घायल साहिल को दौला स्थित हाइवे ट्रैक पर तैनात एएसआई दर्शन सिंह ने सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर संजीव जैन ने बताया कि घायल साहिल के पैर में 4 फ्रेक्चर हैं, जिसकी प्राथमिक सहायता देने उपरांत बठिंडा रैफर कर दिया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। 

इस संबंधी जानकारी देते थाना बल्लूआना के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान गुरजंट सिंह पुत्र अजमेर सिंह वासी मुलतानियां रोड बठिंडा के तौर पर हुई है, जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!