चोरों ने बंद घर को निशाना बना लाखों का सामान उडा़या

Edited By Neetu Bala,Updated: 03 Dec, 2023 07:05 PM

thieves targeted a locked house and stole goods worth lakhs

मलोट में अज्ञात चोरों ने गांव तप्पा खेड़ा में दिनदहाड़े एक मजदूर के घर के ताले तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

मलोट: शहर में चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में अज्ञात चोरों ने गांव तप्पा खेड़ा में दिनदहाड़े एक मजदूर के घर के ताले तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

इस संबंध में तप्पाखेड़ा निवासी सूबा राम पुत्र राम चंद्र ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके 3 बच्चे हैं, जिनमें छोटा लड़का सेना में है और बड़ा लड़का रेडीमेड की दुकान पर काम करता है और लड़की यूनिवर्सिटी में पढ़ती है।

30 नवम्बर को जब वह काम के सिलसिले में गांव खूबन गया हुआ था और पत्नी नरमा चुगने के लिए गई हुई थी तब अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर 50 तोला चांदी के आभूषण, साढ़े 3 तोला सोने के आभूषण, 50 हजार रुपए नकद व अन्य सामान चुरा लिया।

इसका पता तब चला जब लड़की यूनिवर्सिटी से पढ़कर घर लौटी और देखा कि ताले टूटे हुए थे और सामान चोरी हो गया था। सूबा राम ने इस संबंध में लंबी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। लंबी थाने की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!