सांडों की लड़ाई ने ली महिला की जान, 1 घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Feb, 2020 12:45 PM

bull fight killed a woman s life 1 injured

कल शाम को बिरला रोड पर सांडों की लड़ाई ने एक महिला की जान ले ली, जबकि एक युवक घायल हो गया।

मलोट(जुनेजा): कल शाम को बिरला रोड पर सांडों की लड़ाई ने एक महिला की जान ले ली, जबकि एक युवक घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार पिंकी पत्नी रोशन लाल निवासी महावीर नगर, मलोट अपने पति के भांजे विशाल के साथ मोटरसाइकिल पर घर जा रही थी। इस दौरान बिरला रोड पर आपस में लड़ रहे 2 सांडों ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे महिला नीचे गिर गई तथा गंभीर घायल हो गई। वहीं मोटरसाइकिल चला रहे रिश्तेदार विशाल को भी चोटें आईं। गंभीर रूप में घायल पिंकी को मलोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, पर उसकी हालत गंभीर होने कारण डाक्टरों ने उसे रैफर कर दिया तथा बाद में उसकी मौत हो गई। विशाल की हालत खतरे से बाहर है।

मृतका का पति मजदूरी करता है और वह खुद घरों में काम करके परिवार चलाती थी। मृतका के छोटे-छोटे 3 बच्चे हैं। मृतका के देवर कृष्ण लाल व समाज सेवी शिव कुमार शिवा ने सरकार से मांग की कि परिवार की माली मदद दी जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!