चोरी के आरोप, 7 के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 26 Mar, 2023 02:21 PM

allegations of theft case registered against 7

सुखचैनपुरा बस्ती जैतो में स्थित एक गोदाम से चारी करने के आरोप में पुलिस की ओर से गोदाम के मालिक की शिकायत पर 7 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है

फरीदकोट : सुखचैनपुरा बस्ती जैतो में स्थित एक गोदाम से चारी करने के आरोप में पुलिस की ओर से गोदाम के मालिक की शिकायत पर 7 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्त्ता गगनदीप सिंह रजोरा ने बताया कि उसने कबाड़ का समान रखने के लिए मुक्तसर रोड पर एक गोदाम बनाया हुआ है। उसके अनुसार वह शाम को गोदाम बंद कर घर गया था और जब सुबह काम के सिलसिले में गोदाम पर आया तो कुछ व्यक्ति गोदाम की दीवार फांदकर भाग गए जिनमें हैप्पी उर्फ बिल्ला, लखन कुमार, बलविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, अजय कुमार, जसविंदर कुमार व अशोक कुमार वासी सुखचैनपुरा जैतो शामिल थे। शिकायतकर्त्ता के अनुसार जब उसने गोदाम का जायजा लिया तो वहां से तांबे व पीतल का स्क्रैप चोरी हो चुका था जो उक्त व्यक्तियों ने चोरी किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!