जालंधर में 3 की मौत सहित इतनी बड़ी संख्या में नए मामले आए सामने

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Jan, 2022 04:50 PM

3 patients died due to corona and 901 came positive in jalandhar

कोरोना लगातार खतरनाक होता जा रहा है और इसका कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जालंधर में कोरोना अब तक के सारे........

जालंधर(रत्ता): कोरोना लगातार खतरनाक होता जा रहा है और इसका कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जालंधर में कोरोना अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है। जिले में आज कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में फिर उछाल देखने को मिला है। जालंधर में आज 901 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इतना ही नहीं आज जिले में 3 रोगियों की कोरोना से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में 80 एवं 82 वर्षीय दो महिलाएं शामिल हैं। आपको बता दें कि बुधवार को जिले में 800 के करीब लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तथा 5 रोगियों ने दम तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनावों दौरान CM चेहरे के ऐलान पर जानें क्या बोले कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी

इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीजों के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव आने वाले रोगियों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना ने काफी रफ्तार पकड़ी है और पॉजिटिव मरीजों की संख्या में काफी बढ़ौतरी हो रही है। इतना ही नहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी काफी उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे मास्क पहन कर रखें और कोरोना गाइडलाइंस की पालना करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!