चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत

Edited By Vatika,Updated: 17 Oct, 2019 12:12 PM

young man dies of due to drugs overdose

लाख कोशिशों के बावजूद नशे पर काबू नहीं पाया जा सका और युवक अभी भी इसकी भेंट चढ़ते जा रहे हैं

बठिंडा (विजय): लाख कोशिशों के बावजूद नशे पर काबू नहीं पाया जा सका और युवक अभी भी इसकी भेंट चढ़ते जा रहे हैं इसकी ताजा उदाहरण है बलराज नगर स्थित 30 वर्षीय नौजवान पवन कुमार की चिट्टे की ओवरडोज से हुई मौत।

जानकारी के अनुसार मृतक, जो ड्राईवर की नौकरी करता था, पिछले 6 महीनों से चिट्टे का सेवन कर रहा था । मोहल्ला वासियों में इस बात को लेकर गुस्सा पनप रहा है कि सरकार ने नशे को बंद करने की शपथ ली थी बावजूद इसके नशा युवाओं को लील रहा है। मौके पर पहुुंची महिला कांग्रेसी उपाध्यक्ष गुरप्रीत कौर ने कहा कि नशे के कारण घर का सब कुछ बिक गया जबकि मृतक का भाई भी नशे का आदी बन चुका है। उन्होंने सरकार से अपील की कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!